आओ फिर से शुरू करते हैं.............

आओ फिर से शुरू करते है.........

सब कुछ खत्म हो, उससे पहले मिलते हैं,
अधूरी इस कहानी को, चलो आज पूरा करते हैं,
कुछ सवाल तो जरुर होगें मन में तेरे,
आख़िरी मुलाकात में उन्हें भी पढ़ते हैं।
आओ फिर से शुरू करते हैं।।

इस बार कुछ नया करते हैं,
तुम बदल जाओ, हम इंतजार करते हैं
मोहब्बत में कुछ खास नहीं मैं,
इस बार क्यों ना दोस्ती से शुरुआत करते है।
आओ फिर से शुरू करते हैं।।

इस बार दगा तुम देना
धोखेबाजी इस बार थोड़ा हम करते हैं,
खो देना इस बार तुम मुझे
हम अब भी तुमसे ही प्यार करते हैं।
आओ फिर से शुरू करते हैं।।







Comments

Popular posts from this blog

मजदूर माँ...............|

वो पहला School और वो Teachers...

First Story of my School Life..................||